Bokaro News : बदहाल है नया मोड़ बस स्टैंड, मूलभूत सुविधाएं तक नहीं

Bokaro News : बोकारो जिले के नया मोड़ बस स्टैंड बदहाल है.

बोकारो जिले के नया मोड़ बस स्टैंड परिसर में रविवार को ‘प्रभात खबर आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बस के मालिक, एजेंट सहित यात्रियों ने भाग लिया और बस स्टैंड की समस्याओं को साझा किया. बस एजेंट लालू महतो, संतोष पासवान, गजेंद्र सिंह, सुनील, सुरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, बबलू, जयराम सिंह, अशोक कुमार पांडे, घनश्याम शर्मा, जय प्रकाश मिश्रा आदि ने बताया कि बस स्टैंड बीएसएल प्रबंधन व जिला प्रशासन की उदासीनता की मार झेल रहा है. नया मोड़ बस स्टैंड करीब चार एकड़ एरिया में है. यहां से हर दिन लगभग 200 से ज्यादा बसों का परिचालन होता है और करीब दो हजार यात्रियों का आवागमन होता है. इसके बावजूद यहां की बदहाली पर जिला प्रशासन का ध्यान नहीं जाता है. यहां मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है. इसके कारण यात्रियों और बसों के स्टाफ को परेशानी हो रही है. बस स्टैंड में पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था

तक नहीं है. इसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को होती है. लोगों का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से बस स्टैंड को मॉडल बनाने की योजना फाइलों तक सिमट कर रह गयी है. बस स्टैंड की दुर्दशा को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गयी है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

दुकानों व पेड़ के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं यात्री

इस बस स्टैंड में ठहराव स्थल तक नहीं है. इसके कारण यात्रियों को ठंड, गर्मी व बरसात में परेशानी होती है. यात्रियों को इधर-उधर

दुकानों व पेड़ के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है. बारिश होने के बाद मुश्किलें और बढ़ जाती हैं. स्टैंड के चारों तरफ गंदगी फैली है. बरसात में परेशानी और बढ़ जाती है. जलजमाव व हर रास्ते में कीचड़ हो जाता है. बारिश से बचने के लिए यात्रियों को

दुकानों व गुमटियों में छिपना पड़ता है. बस स्टैंड में पेयजल की सुविधा नहीं होने से

दुकानों से पानी का बोतल खरीद कर काम चलाना पड़ता

ना सफाई और

ना सुरक्षा की व्यवस्था

बस स्टैंड में नियमित सफाई नहीं होने के कारण कूड़े-कचरों का ढेर लग जाता है. यात्रियों व स्थानीय लोगों को गंदगी व दुर्गंध से परेशानी होती है. सुरक्षा के मद्देनजर न ही पुलिस चौकी बनायी और न ही सीसीटीवी कैमरे का व्यवस्था

है. बस स्ट्रैंड पर एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं रखा गया है. यात्रियों को सुरक्षा की चिंता सताती रहती है.

अव्यवस्था पर उपायुक्त ने जतायी थी नाराजगी

बता दें कि उपायुक्त ने नया मोड़ स्थित बस स्टैंड की

अव्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों को लेकर बीएसएल प्रबंधन पर नाराजगी जतायी थी. उन्होंने पेयजल, जर्जर सड़क, शौचालय, पार्किंग, फुटपाथ आदि की व्यवस्था

अविलंब सुदृढ़ करने का निर्देश दिया था. इसके बाद बीएसएल प्रबंधन ने सफाई व अन्य सुविधाएं मुहैया करने के लिए पहल भी दिखायी, लेकिन कुछ दिन के बाद स्थिति जस-की-तस हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >