Bokaro News : सीसीएल सीएमडी के पास रखीं विस्थापितों की मांगें

Bokaro News : सीसीएल सीएमडी के पास विस्थापितों की मांगें रखी गयीं और इसे पूरा करने का आग्रह किया गया.

बोकारो थर्मल. गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के प्रतिनिधि दीपक महतो, जितेंद्र यादव व आजसू महिला मोर्चा की गिरिडीह जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा मंगलवार को रांची के दरभंगा हाउस में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह से मिले. सीसीएल की विभिन्न कोलियरियों में चलने वाले लोकल सेल व सीसीएल के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. विस्थापितों की मांगों को उठाया और जल्द इसे पूरा करने की मांग की. विस्थापितों को पेप कार्ड जारी करने व बंद कोलियरी को पुनः चालू किये जाने पर चर्चा हुई.

झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा के साथ भी हुई वार्ता

बेरमो. सीसीएल सीएमडी एनके सिंह के साथ मंगलवार को झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा की वार्ता हुई. वार्ता में आम्रपाली, पिपरवार, मगध, ढोरी, बीएंडके व कथारा क्षेत्र के विस्थापितों की समस्याओं के समाधान और बंद पिछरी व अंगवाली माइंस आदि को चालू करने को लेकर चर्चा हुई. विस्थापित सह मजदूर नेता बेनीलाल महतो ने बताया कि प्रबंधन ने विस्थापितों की मांगें पूरी की तो विस्थापित कोयला उत्पादन में पूरा सहयोग करेंगे. मौके पर विस्थापित नेता शंभूनाथ महतो, बद्री प्रसाद, भरत महतो, सहादेव टाना भगत, जागे टाना भगत, किरण टोप्पो, जगदीश टाना भगत, प्रदीप टाना भगत, सोनू गुप्ता, हरि टाना भगत, रामे टाना भगत, बिनोद टाना भगत, बिनोद उरांव, राजेश पांडे, अमृत उरांव, विमल कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >