कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

झारखंड के पेटरवार में पागल कुत्ते के काटने से घायल 10 वर्षीय छात्र अली रजा की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पेटरवार:  एक पागल कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल हुए पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकैया गांव निवासी अली रजा(10 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान रिम्स रांची में शुक्रवार की रात में हो गयी. मृतक राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टकाहा के चौथी कक्षा का छात्र था.

मृतक छात्र अली रजा का शव शुक्रवार की रात्रि में जैसे ही मृतक का घर पहुंचा, वैसे ही शोक का परावार उमड़ गया. मृतक मासूम बेटे का शव देख कर मृतक की मां रजिया खातून, पिता इस्तियाक अंसारी सहित अन्य परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. गांव का माहौल काफी गमगीन हो गया और गांव में मात्तमी सन्नाटा पसर गया. 

ज्ञात हो कि गत 7 जुलाई को एक पागल कुत्ते ने शरीर के विभिन्न हिस्सों में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जिसका इलाज रिम्स रांची में चल रहा था और इलाज के दौरान बीती रात में उसकी मौत हो गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >