बोकारो और चास में सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे आवारा पशु, बढ़ रहे अस्पताल के खर्चे

बोकारो और चास में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोग प्रशासन से इन्हें हटाने और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

बोकारो: बोकारो के शहरी क्षेत्र व चास सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु आम लोगों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं. मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों व बाजार क्षेत्रों में गाय, बैल, भैंस व कुत्तों की मौजूदगी के कारण प्रत्येक दिन सडक दुर्घटनाएं हो रही हैं.

रात के समय व तेज रफ्तार वाले मार्गों पर वाहन चालकों को अचानक सामने आ जाने वाले पशुओं से बचने के प्रयास में हादसों का सामना करना पड़ता है. चास - बोकारो में रहनेवाले वीआइपी भी आवारा पशुओं की गतिविधियों से परिचित है. इसके बाद भी कुछ नहीं हो रहा है.

गुरूवार की रात चास फोरलेन (तलगडिया मोड से आगे) में एक गाय अचानक बाइक सवार के सामने आ गयी. ऐसे में बाइक की जोरदार टक्कर में गाय की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार को गंभीर चोट आयी. फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

स्कूल जाने वाले बच्चे, बाइक सवार व पैदल यात्री सबसे अधिक जोखिम में रहते हैं. चास के मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर पशु सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं, जिससे यातायात भी बाधित होता है. समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ेगी.

आम लोगों ने ये कहा

सड़कों से आवारा पशुओं को तत्काल हटाया जाये. आवारा पशुओं को लेकर चास नगर निगम नियमित अभियान चलाये. पशु मालिकों पर जुर्माना लगाया जाये. साथ ही पशुओं को बांध कर रखने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाये. दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड व पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करायी जाये.

आवारा पशुओं को सड़क से हटाने की उचित व्यवस्था निगम करे. सरकारी गौशाला की व्यवस्था हो. रात के समय संवेदनशील स्थानों पर रिफ्लेक्टर व चेतावनी संकेत लगाया जाये. ताकि दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >