बीएसएल की ओर से आयोजित दो दिवसीय ग्राहक सम्मेलन बुधवार से शुरू हुआ. इसमें भाग लेने देश भर से बीएसएल के लगभग सभी प्रमुख ग्राहक पहुंचे हैं. मौके पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी, सेल के निदेशक (वाणिज्य) टीएन नटराजन, सेल व बीएसएल के अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक व बीएसएल और केंद्रीय विपणन संगठन (सीएमओ) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बीएसएल के साथ लंबे समय से जुड़े रहने के लिए आभार जताया. कहा कि गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति व अन्य सभी प्रमुख मानकों के संदर्भ में ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बीएसएल प्रतिबद्ध है. इस दिशा में कई पहल की जा रही है. सेल व बीएसएल अपनी उत्पादन क्षमता के व्यापक विस्तार की दिशा में अग्रसर है. बाजार की बदलती व उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है. मांग के अनुसार स्टील बीएसएल में बन रहा है. यह विस्तार ग्राहकों को बेहतर उत्पाद, अधिक उपलब्धता व उन्नत सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा.Bokaro News : मांग के अनुसार बीएसएल में बन रहा है स्टील
Bokaro News : बीएसएल का दो दिवसीय ग्राहक सम्मेलन शुरू हुआ.
