नहीं रहे समाजसेवी अजय राय, चास-बोकारो में शोक की लहर

बोकारो के प्रसिद्ध समाजसेवी अजय राय का निधन हो गया है। उनके निधन से चास-बोकारो में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

बोकारो: विश्व का सबसे बड़ा डाक बम का जत्था यानी डाक बम सेवा समिति-बोकारो से अपनी पहचान बनाने वाले समाजसेवी अजय राय का निधन शनिवार को हो गया. दोपहर में भोजन करते समय 57 वर्षीय अजय राय की तबीयत अचानक खराब हो गयी. आनन-फानन में निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही उनकी मौत हो गयी. परिवार में एक बेटी व एक बेटा समेत अन्य लोग हैं.

अजय राय के निधन की खबर के बाद चास-बोकारो में शोक का भाव देखा गया. विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उनके घर पहुंचे. बोकारो विधायक श्वेता सिंह, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल समेत सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक जताया. स्व राय का दाह संस्कार देर शाम किया गया. मुखाग्नि इकलौते 10 वर्षीय पुत्र ने दी. यह पल लोगों की आंखों को नम कर दिया.

बताते चलें कि स्व राय शुरुआती समय भाजपा से जुड़े थे. अयोध्या में कारसेवा करने गये थे. लेकिन, 2019 में उनका भाजपा से मोहभंग हो गया था. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार किया था. देश-विदेश समेत स्थानीय राजनीति समेत सभी मामलों में सोशल मीडिया पर खुल कर बात रखते थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >