बोकारो. सेक्टर-6 स्थित डेली मार्केट मोड़ पर रविवार सुबह आग लगने से सात दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गयीं. आग देखते ही देखते विकराल हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से आग पर काबू पाया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसी अजय नाथ झा ने मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने एसडीओ चास प्रांजल ढांडा को घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
वहीं, डीसी ने BSL नगर सेवा प्रशासन को भी क्षेत्र में जांच करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच करायी जा रही है.
प्रशासन ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए BSL प्रबंधन को एहतियाती, आवश्यक सुरक्षात्मक और निरोधात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया है. साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया है.
