बोकारो में बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बोकारो के सेक्टर 12 में एक बेटे ने सबल से मारकर अपनी 60 वर्षीय मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

बोकारों के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. घटना रविवार सुबह की है. वहीं, हल्ला सुनने के बाद पड़ोसियों ने महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद बेटे ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया. इसके बाद सूचना पर पहुंची सेक्टर 12 थाना की पुलिस ने दरवाजा को बाहर से तोड़कर आरोपी को हिरासत में लिया.

घटना की जानकारी मिलते हैं सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने घटनास्थल का दौरा किया. फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए. फिलहाल आरोपी बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है. जल्द ही घटना के कारणों का पता लगा लिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >