दक्षिण अफ्रीका से कसमार पहुंचा राजकिशोर का शव

शव आने में लगा आठ दिनों का समय

प्रतिनिधि, कसमार.

कसमार थाना क्षेत्र के गर्री निवासी निरंजन प्रजापति के पुत्र राजकिशोर प्रजापति (47 वर्ष) का निधन नौ जून को दक्षिण अफ्रीका के बुरुंडी देश के बुजुंबुरा में ब्रेन हेंब्रेज से हो गया था. करीब आठ दिनों बाद रविवार की देर शाम को उनका शव गांव पहुंचा. शव के कसमार पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव शोक में डूब गया. पत्नी, बच्चे से लेकर माता पिता व परिजन बार बार मूर्छित होकर गिर जा रहे थे. स्थिति को देखते हुए रविवार रात्रि में ही परिजनों ने दाह संस्कार करने का निर्णय लिया. मृतक बुरुंडी के बुजुंबुरा में आफ्री टेक्सटाइल्स नामक एक कपड़े की प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत था. वह करीब एक साल पहले वहां काम करने उक्त कंपनी में दो साल के करार पर गए हुए थे. उनकी पत्नी व बच्चे मुंबई में फ़्लैट लेकर रहते थे. नौ जून को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और ब्रेन हेंब्रेज से उनकी मौत की सूचना उनके सहकर्मियों ने दी. मृतक के शव को भारत लाने में लगभग एक सप्ताह का समय लग गया. शनिवार रात्रि शव दक्षिण अफ्रीका से भारत के लिए भेजा गया, जो रविवार सुबह नौ बजे दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचा. इसके बाद दोपहर तीन बजे दिल्ली से रांची हवाई जहाज से शव लाया गया. रांची हवाई अड्डा के बाद एंबुलेंस से शव मृतक की कंपनी में कार्यरत सहकर्मियों ने लाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >