Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे के दो अधिकारियों के घरों (डीएस/111/38/एफ व डीएस/111/38/ई) का ताला तोड़ कर चोरों ने सोने के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ली है. घटना को अंजाम 22 मई की देर रात को दिया. 23 मई की सुबह छह बजे कॉलोनियों के लोगों ने दोनों आवासों का ताला टूटा देखा तो आवासधारी व पुलिस को घटना की सूचना दी. बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चेहरे पर कपड़ा ढंके दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है. श्री सिंह ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा.
एक ने दर्ज करायी प्राथमिकी, दूसरे का इंतजार : स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों आवासधारी आवास बंद कर गांव गये थे. डीएस/111/38/एफ के आवासधारी प्रदीप कुमार भौमिक 18 मई को आवास में ताला लगा कर सपरिवार कोलकाता अपने पिता के दशकर्म में शामिल होने गये थे, जबकि दूसरे आवास में रहनेवाले एसके दुबे गांव गये हैं. पुलिस से सूचना मिलने पर कोलकाता से श्री भौमिक 23 मई की रात को वापस बोकारो लौटे और प्राथमिकी दर्ज करायी. जबकि एसके दुबे का इंतजार पुलिस कर रही है.Bokaro News : रेलवे कॉलोनी : दो बंद आवासों से सोने के जेवरात, नकदी सहित लाखों की चोरी
Bokaro News : बालीडीह पुलिस ने फुटेज खंगाला, चेहरा ढंके दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश
