Bokaro News : पानी का पाइप फटने से कथारा वाशरी का उत्पादन बंद

Bokaro News : पाइप लाइन फटने से पानी बह गया और इसके कारण सोमवार को सीसीएल कथारा वाशरी प्लांट में उत्पादन बंद रहा.

कथारा, पाइप लाइन फटने से पानी बह गया और इसके कारण सोमवार को सीसीएल कथारा वाशरी प्लांट में उत्पादन बंद रहा. कथारा कोलियरी माइंस और कथारा वाशरी जाने वाले मुख्य रास्ते में कांटा घर के निकट कथारा कोलियरी द्वारा न्यू स्टॉक में कोयला डंप किया जा रहा है. कोयला के बड़े चट्टान के ठोकर से पाइप फट गया और सारा पानी बह गया. प्लांट में पानी नहीं गिरने पर सुबह जांच की गयी तो पाइप फटने का पता चला. सूचना मिलते ही पीओ बी मोहन बाबू सहित अन्य अधिकारी पहुंचे. क्षेत्र के जीएम संजय कुमार को इसकी जानकारी दी. जीएम ने कहा कि जब-तक पाइप की मरम्मत नहीं हो जाती है, कथारा कोलियरी माइंस से मोटर पंप द्वारा प्लांट चलाये. इधर, पीओ ने बताया कि सोमवार को द्वितीय पाली से पोकलेन मशीन द्वारा कोयले को हटाने और फटे पाइप को बदलने का कार्य शुरू किया गया है. कार्य पूरा होते ही पानी आपूर्ति कर प्लांट को चालू करने का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >