Bokaro News : एसआइआर को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

Bokaro News : डीसी ने मतदाता सूची के एसआइआर को लेकर समीक्षा बैठक की.

समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी अजय नाथ झा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर समीक्षा बैठक की. अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों को समीक्षा करने का निर्देश दिया. सीमावर्ती प्रखंडों में विशेष सतर्कता बरतने और मैपिंग कार्य जल्द पूरा करने को कहा.

डीसी ने कहा कि एसआइआर को लेकर सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (इआरओ), सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (एइआरओ) व संबंधित अधिकारी सतर्क रहे. मतदाता सूची से कोई भी वास्तविक मतदाता बाहर और गलत मतदाता की प्रविष्टि नहीं होना चाहिए. मृत मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लें. मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार के निकटतम सदस्य की गवाही के बाद ही मतदाता सूची से नाम विलोपित करने की कार्रवाई हो. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को इसीआइनेट एप डाउनलोड करने व बीएलओ द्वारा भी एप डाउनलोड सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

मौके पर निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी गोमिया सह अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी चास सह एसडीओ प्रांजल ढांडा, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी चंदनकियारी सह डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी बेरमो सह एसडीओ मुकेश मछुआ, सभी सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि मौजूद थे.

एसआइआर-2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

20 जून से 29 जून : तैयारी-प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य

30 जून से 29 जुलाई तक : बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण व संग्रहण

29 जुलाई तक : मतदान केंद्रों का पुनर्गठन

05 अगस्त : ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन

05 अगस्त से 04 सितंबर तक : दावा व आपत्तियां दर्ज करने की अवधि

05 अगस्त से 03 अक्टूबर तक : नोटिस व दावा-आपत्तियों का निस्तारण

07 अक्टूबर : अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >