वैश्विक ईंधन संकट को लेकर बोकारो जिला में जन वितरण प्रणाली के तहत मई माह में 63899.91 लीटर केराेसिन तेल का आवंटन किया गया था. लेकिन, लोगों ने एक लीटर का भी उठाव नहीं किया. जिला के 425247 राशन कार्ड धारकों के लिए 425247 लीटर केराेसिन तेल वितरण करने की योजना थी. लेकिन, सरकार की ओर से 63899.91 लीटर का आवंटन किया गया था. सरकार का मानना था कि वैश्विक ईंधन संकट में जरूरतमंद परिवार के खाना बनाने व रोशनी के लिए किराेसिन तेल मददगार साबित होगा. लेकिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने इस प र दिलचस्पी नहीं दिखायी. चंदनकियारी प्रखंड के लिए 5868.88, गोमिया प्रखंड के लिए 5952.84, नावाडीह के लिए 3554.75, चास प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के लिए 9104 लीटर किराेसिन तेल का आवंटन किया गया था.
Bokaro News : बोकारो जिला में एक भी लीटर केराेसिन का उठाव नहीं

Bokaro News : बोकारो जिला में एक भी लीटर केराेसिन का उठाव नहीं
Copied link
Bokaro News : बोकारो जिला में एक भी लीटर केराेसिन का उठाव नहीं हुआ.