Bokaro News : मुस्लिम भाइयों ने रामनवमी जुलूस पर बरसाये फूल

Bokaro News : कुरपनियां कश्मीर कॉलोनी में मुस्लिम भाइयों ने रामनवमी जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाये और गले लग कर बधाई दी.

बेरमो. कुरपनियां कश्मीर कॉलोनी में सामाजिक एकता और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली, जब मुस्लिम धर्मावलंबियों ने यूनाइटेड मिली फोरम एवं मदरसा इस्लामिया तथा मिल्लत क्लब के बैनर तले महावीर स्थान रामनवमी जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की. माला पहना कर स्वागत किया और गले लगा कर रामनवमी की बधाई दी. जुलूस में भी शामिल हुए. सुरपनिया शिव मंदिर के समीप राम भक्तों को शरबत भी पिलायी गयी.

फोरम के प्रदेश महासचिव अफजल अनीस ने कहा कि यह हमारी साझी संस्कृति कि मिसाल है. मौके पर मो बलाल अनीस, मो जलील अंसारी, हबीब उर रहमान, रिफत, मो खालिद, इकबाल मलिक, पप्पू खान, मुख्तार अंसारी, मो अजीज शेख, नौशाद शेख, मो जमील, नसीम शेख, डाॅ इब्रारूल हक, शामी, शिबली, अजहर, सोनू, चुन्नू, अबु मोहम्मद आदि थे.

चंद्रपुरा में भी दिखी सामाजिक एकता

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो में भी जुलूस निकाला गया. महतो मार्केट में जुलूस में शामिल लोगों को मुख्तार हबीबी सदर इस्लामिया अंजुमन कमेटी की ओर से कोल ड्रिंक और पानी पिलाया गया. गले मिल कर एक-दूसरे को बधाई दी. मौके पर अंजुमन कमेटी के मास्टर मुबारक अंसारी, जैनुल अंसारी, फिरोज अंसारी, नासिर अंसारी, वसीम अंसारी, फरहत अली, इरशाद अंसारी, अब्बास अंसारी, वसीम अंसारी, मुस्ताक अंसारी, सुल्तान अंसारी, मनोहर अंसारी, नजीर अंसारी, सुबोध ठाकुर, अनंतलाल दंसौधी, गजेंद्र गोप, नरेश गोप, गोधी महतो, नीलकंठ रविदास, प्रेमचंद महतो, जवाहर महतो, शंकर महतो, ईश्वर महतो समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >