Bokaro News : मंत्री का बतायी क्षेत्र की जनसमस्याएं

Bokaro News : माकपा का प्रतिनिधिमंडल मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिला और क्षेत्र के विस्थापितों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा.

गोमिया. माकपा का प्रतिनिधिमंडल राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर व प्रदीप कुमार विश्वास के नेतृत्व में रविवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मुरबंदा स्थित उनके आवास में मिला. क्षेत्र के विस्थापितों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा. साथ ही गोमिया के शहरी क्षेत्र समेत विभिन्न पंचायत में पेयजल की समस्या का समाधान करने तथा गोमिया के कुछ क्षेत्रों में विद्युतीकरण, सड़क व नाली निर्माण की मांग की. मंत्री ने कहा कि पेयजल समस्या का समाधान बहुत जल्द होगा. विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव मंडल के सदस्य राकेश कुमार, सदस्य श्याम सुंदर महतो, लखन महतो, राजेंद्र प्रजापति, सहदेव महतो, मनोज कुमार महतो आदि शामिल थे.

भाकपा माले की बैठक में राज्य सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा

कथारा. कथारा में भाकपा माले कमेटी की बैठक शनिवार को स्थानीय कार्यालय में हुई. 22 से 24 अप्रैल तक बोकारो स्टील सिटी में होने वाले राज्य सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में सांप्रदायिक उन्माद पैदा कर देश को बर्बाद करने में तुली हुई है. सारे कानून और नीतियां कॉरपोरेट घरानों के हित में बनाये जा रहे हैं. किसानों को एमएसपी का वादा कर धोखा दिया गया. काॅरपोरेट घरानों की गिद्ध दृष्टि झारखंड पर लगी हुई है. राज्य सम्मेलन में आदिवासियों के लिए पेसा कानून लागू करने, स्थानीय नीति को स्पष्ट करने व रोजगार की गारंटी की मांग की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता व संचालन बालेश्वर गोप ने किया. मौके पर माले राज्य कमेटी सदस्य विकास कुमार सिंह, एक्टू राज्य उपाध्यक्ष बालेश्वर गोप, जिला सदस्य बालेश्वर यादव, बालगोविंद मंडल, उत्तम कुमार, धनेश्वर यादव,चीनालाल तूरी, अजय रविदास, राजदेव चौहान, हीरालाल कुमार, जगदीश राम, हरिशंकर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >