Bokaro News : दुर्गा वाहिनी की सदस्यों को तलवार देकर किया सम्मानित

Bokaro News : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से संडे बाजार में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

गांधीनगर. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार की रात को संडे बाजार दुर्गा मंदिर प्रांगण में हिंदू नव वर्ष, राम महोत्सव व हनुमान महोत्सव पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए. पूजा-अर्चना व हनुमान चालीसा के पाठ के बाद सामूहिक रूप से आरती की गयी. धर्म प्रचारक दिव्यानंद सरस्वती सहित अन्य अतिथियों ने दुर्गा वाहिनी से जुड़ी लगभग 151 सदस्यों को तलवार भेंट कर सम्मानित किया. दिव्यानंद सरस्वती ने कहा कि नारी शक्ति आदिकाल से पूजनीय व वंदनीय रही है. नारी शक्ति को तलवार भेंट कर धर्म की रक्षा करने का संकल्प दिलाया जा रहा है, ताकि सनातन धर्म हिंदुस्तान की धरती पर फलता-फुलता रहे. हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र की ओर जाने के लिए अग्रसर है. कुछ लोग हिंदू राष्ट्र का गलत अर्थ निकालते हैं. हिंदुस्तान को आंख दिखाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. हम सभी मिलकर सुंदर भारत का निर्माण के लिए चल पड़े हैं. कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के जिला सह संयोजक अभिमन्यु पासवान ने किया. मौके पर प्रांत मंत्री विनय कुमार, मिलन केंद्र प्रमुख अभी सिंह, प्रखंड मंत्री मंटू पासवान, रघु सिंह, अनमोल साव, पुरुषोत्तम कुमार, गौतम कुमार, कुणाल छतरी, सनी गोप, गोलू यादव, सरजू पासवान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >