CCL की छह नंबर खदान में व्यक्ति के डूबने की आशंका, तलाश में जुटे ग्रामीण

फुसरो की छह नंबर खदान में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया है. प्रशासन और स्थानीय लोग लापता व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं. जानें पूरी खबर.

सीसीएल ढोरी एरिया के तारमी साइडिंग स्थित छह नंबर खदान में शुक्रवार को एक व्यक्ति के डूबने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गयी. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के ऊपर तुरियो निवासी अंगेश्वर महतो (50) के खदान में डूबने की आशंका जतायी जा रही है. स्थानीय लोगों और परिजनों ने खदान में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था.

खदान के पास मिले कपड़े और साबुन

जानकारी के अनुसार, खदान के समीप अंगेश्वर महतो के कपड़े और साबुन मिले हैं. इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसके खदान में डूबने की आशंका जतायी. ग्रामीणों ने अपने स्तर से काफी देर तक खदान में खोजबीन की, लेकिन अंगेश्वर महतो का पता नहीं चल सका.

ये भी पढ़ें: BSL कर्मचारियों के लिए 75 हजार और ठेका श्रमिकों को 20 हजार बोनस की मांग, 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा

प्रशासन ने गोताखोरों को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलने पर चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, झामुमो नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू और चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. प्रशासन की ओर से गोताखोरों को भी सूचना दी गयी है, ताकि खदान के पानी में तलाशी अभियान चलाया जा सके.

खदान के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ खदान के पास जुट गयी. लोग अपने स्तर से भी अंगेश्वर महतो की तलाश में जुटे रहे. इधर, घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है. प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से खदान में तलाश अभियान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >