Bokaro News : ममता सरकार को नहीं है भारत की चिंता : सतीश

Bokaro News : संडे बाजार स्थित बद्री फाइल में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया.

संडे बाजार स्थित बद्री फाइल में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया. प्रतिमा के अनावरण को लेकर भगवान श्री परशुराम प्रतिमा अनावरण समिति द्वारा तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया था. अंतिम दिन शनिवार को प्रतिमा का अनावरण हुआ.

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री दुबे ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के अवतार थे. भगवान परशुराम शास्त्र व शस्त्र दोनों को जोड़ कर चलते थे. भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे. भगवान परशुराम मर्यादा का उल्लंघन करने वालों का प्रतिकार करने वाले थे. भगवान परशुराम के जीवन से अत्याचार का विरोध करने की सीख लेनी चाहिए. पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भी उस समय अगर सत्ता का विरोध नहीं किया होता तो भारत बचा नहीं होता. आज भारत भय मुक्त है. पुराने जमाने में भी बुराई और अत्याचारी का प्रतिकार होता था, आज भी करें. भगवान परशुराम सिर्फ उपदेश नहीं देते थे, बल्कि इंसाफ के लिए सबसे बड़े योद्धा भी थे. युवाओं को उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. उन्होंने 21 बार धरती को जीता, परंतु राजा बनने का इच्छा नहीं रखी. यह अपने आप में बहुत बड़ा त्याग है.

श्री दुबे ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में एसआइआर का विरोध हो रहा है. वहां की ममता सरकार को भारत की चिंता नहीं है. उसे बाहर से वाेटर लाकर यहां भरने की चिंता है. पश्चिम बंगाल और भारत की संस्कृति की चिंता नहीं है. लेकिन मोदी सरकार ने ठाना है कि भारत की विरासत भी वापस करेंगे और देश को विकसित भी बनायेंगे. आज पश्चिम बंगाल में बहनें सुरक्षित नहीं हैं. मूल निवासी सुरक्षित नहीं है. भारत की भूमि को धर्मशाला बना दिया गया है. वे लोग हमारे गरीबों का अनाज भी खाते हैं, हमारी नौकरी भी लेते हैं और भारत को कमजोर करने की कोशिश भी करते हैं. ऐसे गद्दारों को देश से बाहर करना चाहिए. उनको संरक्षण देने वालों को भी बाहर करना चाहिए. पश्चिम बंगाल में निश्चित रूप से बदलाव होगा. विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि यहां के कोयला मजदूरों को मंत्री श्री दुबे से काफी उम्मीदें हैं.

कार्यक्रम में मंत्री श्री दुबे का स्वागत 101 किलो की माला पहना कर तथा अंगवस्त्र व फरसा देकर किया गया. अतिथियों को भी फरसा व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मंत्री श्री दुबे का स्वागत जरीडीह अब्दुल हमीद चौक के समक्ष भी किया गया. मंत्री ने परमवीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद फ्राइडे बाजार चौक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर ढोरी जीएम रंजय सिन्हा, बीएंडके एसओ माइनिंग केएस गैवाल, भाजपा नेता विक्रम पांडेय, दिनेश पांडे, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, मुखिया दुर्गावती देवी, पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा, बीएमएस नेता रवींद्र मिश्रा, अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जितेंद्र दुबे, डॉ आरएन झा, एओसी मनोज कुमार, एटक नेता सुजीत घोष, नवीन पांडेय, राम पुकार राम बसंत पाठक, अजय झा, नरेंद्र कुमार, राम कृष्ण आद्य, हीरा लाल, रवि शंकर तिवारी, उमेश प्रसाद, शिव प्रकाश पांडे, फागुराम, जितेंद्र दुबे, पिंटू पांडे, संदीप कुमार आदि.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >