मंडल कारा चास में कैदियों के लिए विशेष शिविर, जानिए उन्हें कौन सी मिली कानूनी और स्वास्थ्य सुविधाएं

मंडल कारा चास में कैदियों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इसमें जेल में बंद कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया और स्वास्थ्य जांच की गई.

बोकारो. पीडीजे सह डालसा बोकारो अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर रविवार को मंडल कारा चास में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर और स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों और डालसा की ओर से उपलब्ध करायी जाने वाली विभिन्न विधिक सहायता की जानकारी दी गयी.

आठ कैदियों की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर में आठ कैदियों की जांच की गयी. जांच के बाद जरूरत के अनुसार उन्हें दवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं. शिविर का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को स्वास्थ्य और कानूनी सहायता से संबंधित जरूरी जानकारी व सुविधा उपलब्ध कराना था.

विधिक अधिकारों की दी गयी जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर में डालसा सचिव अरुण कुमार दुबे, जेलर श्रीकांत दुबे, पीएलवी सुखदेव शर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने कैदियों को कानूनी जानकारी दी. उन्होंने डालसा के तहत उपलब्ध विभिन्न विधिक सहायता के बारे में बताया. साथ ही कैदियों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया.

शिविर में जेएम प्रथम श्रेणी किशोर कुमार और डिप्टी चीफ एलएडीसी पम्मी कुमारी भी शामिल थीं. इस दौरान जेल अदालत और विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से कैदियों को उपलब्ध कानूनी सहायता और उनके अधिकारों की जानकारी पर जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें: KPL-2026: झारखंड की इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात रॉयल्स ने सौंपी कप्तानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >