बोकारो. एसआइआर अभियान के तहत 10 जुलाई को उत्कृष्ट कार्य के लिए लीलावती देवी व प्रतिभा देवी बीएलओ ऑफ द डे बनीं. चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-89 की बीएलओ लीलावती देवी ने एक ही दिन में 1,151 गणना प्रपत्रों का वितरण किया और गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-311 की बीएलओ प्रतिभा देवी ने एक ही दिन में 300 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया. उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों बीएलओ व उनके सुपरवाइजर की सराहना करते हुए कहा कि इनसे अन्य बीएलओ भी प्रेरणा लें.
लीलावती देवी व प्रतिभा देवी बनीं बीएलओ ऑफ द डे
बोकारो में एसआइआर अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ लीलावती देवी और प्रतिभा देवी को बीएलओ ऑफ द डे चुना गया। उपायुक्त ने उनके काम की सराहना की।

लीलावती देवी व प्रतिभा देवी बनीं बीएलओ ऑफ द डे