नियोजन की मांग को ले इस्पात भवन पहुंचे परिजन-ग्रामीण, CISF-होमगार्ड के साथ झड़प

बोकारो इस्पात संयंत्र में कर्मी की मौत के बाद परिजनों ने नियोजन और मुआवजे की मांग को लेकर इस्पात भवन पर प्रदर्शन किया, सीआईएसएफ के साथ हुई झड़प।

बोकारो: बीएसएल के एसएमएस-II व सीसीएस विभाग में कार्यरत सुभाष चंद्र मोदी की ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना के बाद उपचार के क्रम में 17 जुलाई को मौत के बाद परिजन-ग्रामीण आंदोलनरत है. इसी क्रम मेंं बुधवार से परिजन-ग्रामीण टू-टैंक गार्डेन में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे है.

गुरूवार को सुभाष चंद्र मोदी के आश्रित को नियोजन, उचित मुआवजा व निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर परिजन-ग्रामीण इस्पात भवन पर प्रदर्शन करने पहुंचे. इस क्रम में उनकी सीआईएसएफ व होमगार्ड जवानों के साथ झड़प व धक्का-मुक्की भी हुई. इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन दल-बल के साथ पहुंचा.

पुलिस-प्रशासन के इस्पात भवन पहुंचने के बाद मामला शांत

पुलिस-प्रशासन के इस्पात भवन पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ. उधर, परिजन-ग्रामीण इस्पात भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर हीं बैठ गये. कहा : जब तक नौकरी और उचित मुआवजा नहीं मिल जाता है, तब तक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी रहेगा. कार्य के दौरान दुर्घटना हुई है, नियोजन देना होगा.

उपचार के क्रम में 17 जुलाई 2026 को हो गया था निधन

परिजन-ग्रामीणों ने बताया : बीएसएल के एसएमएस-II व सीसीएस विभाग में कार्यरत सुभाष चंद्र मोदी (स्टाफ नं. 763509) का 30 अप्रैल 2026 को ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना के बाद उपचार के क्रम में 17 जुलाई 2026 को निधन हो गया था. नियोजन के नाम पर बीएसएल प्रबंधन अब तक चुप्पी साधे हुये है.

निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर आंदोलन

परिजन-ग्रामीणों का आरोप है कि दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को सेल में नियोजन, नियमानुसार उचित मुआवजा, समस्त वैधानिक देय राशि का शीघ्र भुगतान व दुर्घटना के बाद उपचार व रेफरल प्रक्रिया की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर कोई कारवाई नहीं की जा रही है.

अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में बैठे हैं परिजन

परिजनों का कहना है कि अब तक प्रबंधन की ओर से कोई खोज-खबर नहीं ली गयी है. अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में बैठे परिजन व ग्रामीणों को सेल प्रबंधन की और से कोई सुध लेने भी नहीं आया. सांसद प्रतिनिधि एन्जेला सिंह, मनोज सिंह, रवि शंकर, अजय सिंह, अजय हेंब्रम, सुनील महतो उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >