Bokaro News : रामनवमी को लेकर निकाला गया आमंत्रण जुलूस

Bokaro News : रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है़ पूर्व संध्या पर शनिवार को केंद्रीय अखाड़ा कमेटी करगली बाजार की ओर से आमंत्रण जुलूस निकाला गया.

फुसरो. रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है़ पूर्व संध्या पर शनिवार को केंद्रीय अखाड़ा कमेटी करगली बाजार की ओर से आमंत्रण जुलूस निकाला गया. इसमें शामिल लोगों ने पारंपरिक हथियारों से कौशल दिखाये और भक्ति गीतों पर झूमते रहे. जय श्री राम, जय हनुमान के नारे गूंजते रहे. जुलूस में झांकियां भी शामिल थीं. जुलूस करगली बाजार केंद्रीय अखाड़ा से निकला और ढोरी स्टाफ क्वार्टर, पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो बाजार, बैंक मोड़ फुसरो होते हुए नया रोड पहुंचा. कमेटी के पदाधिकारियों ने ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के आवास जाकर उन्हें आमंत्रित किया. इसके बाद जुलूस ढोरी स्टाफ क्वार्टर होते हुए पुराना बीडीओ ऑफिस शिव मंदिर पहुंचा. यहां पुराना बीडीओ ऑफिस अखाड़ा कमेटी के सदस्यों को निमंत्रण दिया गया. इसके बाद फुसरो बाजार भूत बंगला के समीप महावीर मंदिर पहुंचा और फुसरो बाजार अखाड़ा कमेटी केंद्रीय अखाड़ा में कौशल दिखाने के लिए आमंत्रित किया. बेरमो प्रखंड ब्लॉक कॉलोनी महावीर मंदिर कमेटी और नया रोड महावीर मंदिर कमेटी ने जुलूस का स्वागत किया. पूरे रास्ते में राम भक्तों तथा समाजसेवियों द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी, शरबत, लस्सी, जूस आदि की व्यवस्था की गयी थी. आमंत्रण जुलूस का संचालन केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष योगेश तिवारी व राजन साव कर रहे थे. इस दौरान बेरमो प्रशासन पूरे रास्ते में मुस्तैद दिखा.

मौके पर राकेश सिंह, उत्तम सिंह, युगेश तिवारी, रघुवीर प्रसाद, दीपक दुबे, अजय साव, नवीन गुप्ता, दीपक गुप्ता, रंजीत कुमार, प्रभात सिंह, कृष्ण कुमार, अचिंता मित्रा, नवीन गुप्ता, दीपक गुप्ता, संदीप सिंह, सेलवन राज, राजेश शर्मा, विनोद साव, राजू ठक्कर, संजीव चतुर्वेदी, मनोहर गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, कुल्ला राव, सुबोधा गुप्ता, केशव सिंह, सुजीत कुमार, राजा ठक्कर, नीतेश अग्रवाल, बिट्टू रवानी, आर्यन गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, सूरज साव, धीरज कुमार, छोटू करमाली, पृथ्वी गुप्त सहित सैकड़ों लोग थे.

प्रशासन और पुलिस है मुस्तैद

रामनवमी को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. पुलिस तथा सीआइएसएफ द्वारा निगरानी की जा रही है. प्रशासन द्वारा पुराना बीडीओ ऑफिस में बने मिनी कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि आपसी सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाये. हुड़दंगियों और भ्रम फैलाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. आपत्तिजनक व विवादित पोस्ट करने पर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की ओर से सीसीटीवी और ड्रोन कैमराें से जुलूस के दौरान निगरानी रखी जायेगी. फुसरो शहर में पूर्व से 22 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इसके अतिरिक्त 18 सीसीटीवी कैमरे और लगाये गये है. राजाबेड़ा, शांतिनगर, भेड़मुक्का, मधुकनारी, रहीमगंज, पुराना बीडीओ ऑफिस, करगली बाजार में अतिरिक्त कैमरे लगाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >