बोकारो: सेक्टर छह थाना पुलिस ने चोरी और गुम हुए छह मोबाइल फोन को टेक्निकल सेल की मदद से बरामद कर लिया. रविवार को सभी मोबाइल धारकों को सूचना देकर थाना परिसर में मोबाइल सौंपे गए. एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी संगीता कुमारी की देखरेख में पुलिस अधिकारियों ने बरामद मोबाइल का वितरण किया.
मोबाइल प्राप्त करने वालों में सेक्टर छह डी निवासी विवेक कुमार सिंह, सेक्टर छह सी निवासी सुमन टोप्पो, सेक्टर छह डी निवासी अर्जुन प्रसाद साह, सेक्टर छह डी निवासी शिवशंकर महतो, रानीपोखर निवासी अंशु कुमार बैठा और सेक्टर छह निवासी अभिनव कुमार शामिल हैं.
मोबाइल मिलने पर सभी ने खुशी जताते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण उनका मोबाइल वापस मिल सका है. मौके पर एसआई पप्पू कुमार, एसआई एसबी गोप, एएसआई जेनेंद्र कुमार सिंह, एएसआई सुचांद कुजूर, एएसआई रामराज महतो, एएसआई अर्जुन राम, एएसआई गुप्तेश्वर पांडेय, सहायक मुंशी गुड़िया पंकज सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
