बोकारो में BJP पर बरसे CM हेमंत सोरेन, बोले- जिन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया वे विकास की बात कर रहे

Hemant Soren: बोकारो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो किसानों के लिए कुछ नहीं किया वो विकास की बात करते हैं. वे गोमिया विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को बोकारो के लोधी पंचायत स्थित कुर्कनालों बाजार टांड पहुंचे थे. जहां उन्होंने गोमिया विधानसभा से झामुमो के उम्मीदवार योगेंद्र प्रसाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि झारखंड में अभी चुनाव का मौसम है तो एनडीए के नेता महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से आकर झूठा वादा कर रहे हैं. ऐसे नेताओं से बचकर रहना है. कोरोना महामारी को हमारी सरकार ने झेलने का काम किया है. इस दौरान हमारे दो-दो कद्दावर नेता हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो ने अपनी जान गंवा दी. उन्होंने कहा कि जिसको गरीब, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ों का आशीर्वाद मिला है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. एनडीए की सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया. अभी वे महिलाओं, बेरोजगारी और क्षेत्र की विकास करने की बात कर रहे हैं.

हेमंत सोरेन ने एनडीए सरकार पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को एक हजार रुपये मंईयां योजना के तहत दिया. आगामी दिसंबर माह से 25 सौ रुपये खटाखट उनके खाते में जाएगा. उन्होंने एनडीए पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो कहते थे कि हम गरीबों को चप्पल पहनायेंगे. लेकिन मैं तो कोरोना काल में झारखंड के लोगों को जो दूसरे प्रदेश में थे उन्हें चप्पल पहनाकर हवाई जहाज से झारखंड लाया.

Also Read: Jharkhand Election 2024: गिरिडीह में JMM, कांग्रेस और RJD पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- इनके राज में सिर्फ परिवारवाद और भ्रष्टाचार

हेमंत सोरेन ने लोगों से की ये अपील

हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की है कि वे झारखंड और गोमिया विधानसभा के विकास के लिए योगेंद्र प्रसाद को भारी मतों से जीत दिलाएं. मौके पर चुटे पंचायत के मुखिया मो. रेयाज ने दर्जनों लोगों के साथ झामुमो का दामन थामा. वहीं, प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि मैं आपकी सेवा में विगत 19 साल से जुड़ा रहा हूं और सुख-दुख में भागीदारी निभाता रहा.

इन्होंने भी किया संबोधित

सीएम हेमंत सोरेन से आगमन से पहले पूर्व विधायक बबीता देवी, गुणानंद महतो, नागेश्वर मुर्मू, भाकपा माले नेत्री शोभा देवी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पंकज पांडेय, रामकिशुन रविदास, पंचायत के मुखिया जुवैद खातून, झामुमो युवा सचिव बबलू हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, झारखंड आंदोलनकारी केदारनाथ पंडा, झामुमो नेता मुमताज इलम, माले के सुरेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख गुलाब चंद्र हांसदा, मितोन सोरेन, प्रवेज, संतोष साव, पौलुस टुडू, मो राजू, बंटी उरांव, मो साविर, कुदूश अंसारी आदि ने भी सभा को संबोधित किया.

Also Read: सिंदरी में JMM-कांग्रेस पर बरसे शिवराज सिंह चौहान, कहा- लुटेरी है झारखंड सरकार, 10 हजार करोड़ कर गई हजम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >