कसमार के पाड़ी जंगल में लगी आग

तेजी से आग का हो रहा फैलाव, झुलस रहे पेड़-पौधे व जंतु

कसमार.

कसमार प्रखंड के जंगलों में अगलगी की समस्या बनी हुई है. कोई एक जंगल में जब तक आग बुझाई जाती है, तब तक किसी दूसरे जंगल में आज की लपटें फैल जा रही है. ताजा मामला प्रखंड की मुरहुलसूदी पंचायत के पाड़ी जंगल का है. पाड़ी जंगल के एक बड़े हिस्से में आग लग गई है और उसकी लपटें तेजी से फैल रही हैं. ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले ही इस जंगल में आग लग गयी थी, जिसे ग्रामीणों ने बुझा दिया था, लेकिन कुछ जगहों पर आग को पूर्णतः बुझाने में सफलता नहीं मिली थी. वह आग पुनः दहक उठी और जंगल में तेजी से फैलने लगी है. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गयी है. आग बुझाने के लिए सहयोग मांगा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों में अगलगी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है. हालांकि जंगल को आग से बचाने के लिए ग्रामीण लगातार सजग हैं और इसके लिए पिछले महीने अभियान भी चलाया गया था. ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी से काफी पेड़-पौधे और जीव-जंतु झुलस कर नष्ट हो गये हैं. अगर उसे जल्द नहीं रोका गया तो उसका फैलाव दूसरे जंगलों में भी हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >