होली क्रॉस चंदनकियारी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों ने लिया भाग

चंदनकियारी के होली क्रॉस स्कूल में दो दिवसीय पर्यावरण जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।

हॉली क्रॉस स्कूल चंदनकियारी में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय पर्यावरण जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया. होली क्रॉस विद्यालय के प्राचार्य सी कमला पॉल के नेतृत्व में चलाए गए कार्यक्रम में तरुमित्र पटना की युवा समन्वयक सुश्री देवप्रिय दत्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुई.

सेमिनार में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जैव विविधता, जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई. सुश्री देवप्रिय दत्ता ने तरुमित्र के साथ अपने लंबे अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि पर्यावरण की रक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य का दायित्व है.

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा अपने आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. सेमिनार में दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो, दिल्ली पब्लिक स्कूल चास,आदर्श विद्या मंदिर,त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल चास, डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, पिट्स मॉडर्न स्कूल, इनोवेटिव पब्लिक स्कूल तथा अयप्पा पब्लिक स्कूल शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >