Bokaro News : केंद्र की योजनाओं की जानकारी गांवों तक पहुंचाने पर जोर

Bokaro News : भाजपा के गोमिया विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को गोमिया के बैंक मोड़ में हुआ.

गोमिया. भाजपा के गोमिया विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को गोमिया के बैंक मोड़ में हुआ. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने की. मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, कार्यक्रम पर्यवेक्षक लक्ष्मण कुमार नायक, कार्यक्रम प्रभारी डाॅ सुरेंद्र राज, जिला सदस्यता संयोजक संजय सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद महतो, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार थे. पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश को अलग और अच्छी दिशा दी है. कई ऐसे लोक कल्याणकारी निर्णय लिये गये, जो आजादी के बाद कभी नहीं हुए थे. लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं. पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आज विश्व गुरू बनने की दिशा में तेज गति से अग्रसर है. कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं. बैठक के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बैंक मोड़ से रेलवे क्राॅसिंग तक पद यात्रा की. मौके पर ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साव, साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, कसमार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, रामजी प्रसाद, भाजपा महिला मंडल की पूर्व जिलाध्यक्ष चंदना डे, गंदौरी राम, दीपक ठाकुर, प्रवीण कुमार, अजय तिवारी, उमेश ठाकुर, प्रमोद दास, आशा देवी, उषा देवी, संध्या रानी, ओमकिंकर वर्मा, काजल देवी, अजय पांडेय, राजेश पांडेय, तुलसी जायसवाल, पंकज तिवारी, सतपाल महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >