डीपीएस बोकारो के 107 विद्यार्थी कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफल, प्राचार्य डॉ. गंगवार ने किया सम्मानित

डीपीएस बोकारो के 107 विद्यार्थियों ने कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में शानदार सफलता हासिल की। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने छात्रों को सम्मानित किया।

बोकाराे. आत्मरक्षा व शारीरिक स्फूर्ति की कला मार्शल आर्ट्स में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने दमखम दिखाए हैं। विद्यालय की प्राइमरी व सीनियर, दोनों इकाइयों को मिलाकर कुल 107 छात्र-छात्राओं ने गहन प्रशिक्षण के बाद कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में उल्लेखनीय सफलता हासिल की. विद्यार्थियों को उनकी दक्षता के आधार पर अलग-अलग बेल्ट से सम्मानित किया गया. प्राचार्य व खेल कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन डॉ. एएस गंगवार ने बच्चों को सम्मानित किया. विद्यालय की प्राइमरी इकाई में कुल 78 छात्र-छात्राओं ने कामयाबी पाई. इनमें 37 को येलो, दो को ऑरेंज, सात को ग्रीन, 24 विद्यार्थियों को ब्लू 2, एक को ब्लू 1, तीन छात्र-छात्राओं को पर्पल 2, एक को पर्पल 1, दो को ब्राउन 3, तो एक को ब्राउन 2 बेल्ट प्रदान किया गया. वहीं, विद्यालय की सीनियर इकाई में कुल 29 कराटे प्रशिक्षु बच्चों ने कामयाबी पाई. इनमें 14 यलो, एक ग्रीन, एक ब्लू 2, छह ब्लू 1, एक पर्पल 2, दो पर्पल 1, तीन ब्राउन 3 व एक ब्राउन 2 बेल्ट प्राप्त कर सफल रहे. गुरुवार को विद्यालय के प्राचार्य व खेल कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन डॉ. एएस गंगवार ने उक्त सफल प्रशिक्षुओं को बेल्ट के साथ-साथ टेंशिनकान शोतोकान रियू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक ग्रेडिंग प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया. डॉ. गंगवार ने कराटे को आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम बताया. कहा : यह विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास भी पैदा करता है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil kumar tiwari

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >