डीपीएस बोकारो के 107 विद्यार्थी कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफल

डीपीएस बोकारो के 107 विद्यार्थियों ने कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में शानदार सफलता हासिल की। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

वरीय संवाददाता, बोकाराे

मार्शल आर्ट्स में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने दमखम दिखाये हैं. विद्यालय की प्राइमरी व सीनियर, दोनों इकाइयों को मिलाकर 107 छात्र-छात्राओं ने गहन प्रशिक्षण के बाद कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफलता हासिल की. विद्यार्थियों को उनकी दक्षता के आधार पर अलग-अलग बेल्ट से सम्मानित किया गया. प्राचार्य व खेल कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन डॉ. एएस गंगवार ने बच्चों को सम्मानित किया. विद्यालय की प्राइमरी इकाई में 78 छात्र-छात्राओं ने कामयाबी पायी. इनमें 37 को येलो, दो को ऑरेंज, सात को ग्रीन, 24 विद्यार्थियों को ब्लू 2, एक को ब्लू 1, तीन छात्र-छात्राओं को पर्पल 2, एक को पर्पल 1, दो को ब्राउन 3, तो एक को ब्राउन 2 बेल्ट प्रदान किया गया. वहीं, विद्यालय की सीनियर इकाई में कुल 29 कराटे प्रशिक्षु बच्चों ने कामयाबी पाई. इनमें 14 यलो, एक ग्रीन, एक ब्लू 2, छह ब्लू 1, एक पर्पल 2, दो पर्पल 1, तीन ब्राउन 3 व एक ब्राउन 2 बेल्ट प्राप्त कर सफल रहे. गुरुवार को विद्यालय के प्राचार्य व खेल कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन डॉ. एएस गंगवार ने उक्त सफल प्रशिक्षुओं को बेल्ट के साथ-साथ टेंशिनकान शोतोकान रियू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक ग्रेडिंग प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >