डीएवी सेक्टर-4 बना ओवरऑल चैंपियन, स्टेट लेवल के लिए चयनित खिलाड़ियों हुए सम्मानित

बोकारो में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर-6 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। डीएवी सेक्टर-4 ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती और स्टेट लेवल के खिलाड़ी सम्मानित हुए।

बोकारो: डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में आयोजित दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर-6 ट्रैक व फील्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साह माहौल में समापन हुआ. प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नेशनल स्पोर्ट्स के स्टेट लेवल के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

प्रतियोगिता में ट्रैक व फील्ड की सभी स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी सेक्टर-4 ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि डीएवी ढोरी प्रथम रनर-अप रहा. समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, जीत का जुनून और सही प्रशिक्षण ही सफलता की कुंजी है.

उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी निश्चित रुप से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और बोकारो का नाम रोशन करेंगे. क्लस्टर हेड सह विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त मंच है.

उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षकों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों तथा सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

300 खिलाड़ियों ने दो दिनों तक दिखाया दमखम

दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने ट्रैक व फील्ड स्पर्धाओं में भाग लेकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया. समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा, डीएवी इस्पात 9/ई के प्राचार्य सुनील कुमार, डीएवी इस्पात 8/बी के प्राचार्य अनुपल सागर, डीएवी इस्पात 12/ई के प्राचार्य सुनील कुमार व डीएवी सेक्टर-2/सी की प्राचार्या अनुराधा सिंह ने पदक व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं.

दूसरे दिन के प्रमुख परिणाम

  • 800 मीटर दौड़ (लड़के). अंडर-14 – अभय कुमार (डीएवी ढोरी), अंडर-17 – नीतीश कुमार यादव (बीएनएस डीएवी), अंडर-19 – बिट्टू कुमार (डीएवी 8/बी) विजेता रहे.
  • 800 मीटर दौड़ (लड़कियां). अंडर-14 – सविता (डीएवी 9/ई), अंडर-17 – चंदा कुमारी (डीएवी ढोरी), अंडर-19 – ज्योत्सना कुमारी (बीएनएस डीएवी) विजेता रहीं.
  • डिस्कस थ्रो (लड़के). अंडर-14 – अभिराज (बीएनएस डीएवी), अंडर-17 – प्रशांत राज (डीएवी-4), अंडर-19 – मानस सिंह (डीएवी ढोरी) विजेता रहे.
  • डिस्कस थ्रो (लड़कियां). अंडर-14 – अंकिता (बीएनएस डीएवी), अंडर-17 – श्रेया कुमारी (डीएवी 8/बी), अंडर-19 – साक्षी (बीएनएस डीएवी) विजेता रहीं.
  • हाई जंप (लड़के). अंडर-14 – मयंक कुमार (डीएवी ढोरी), अंडर-17 – प्रेम कुमार (डीएवी 12/ई), अंडर-19 – श्रेष्ठ गुप्ता (डीएवी सीसीएल) विजेता रहे.
  • हाई जंप (लड़कियां). अंडर-14 – शगुन किस्कू (डीएवी ढोरी), अंडर-17 – श्रेया (डीएवी 9/ई), अंडर-19 – सोनाक्षी सिन्हा (बीएनएस डीएवी) विजेता रहीं.
  • ट्रिपल जंप (लड़कियां). अंडर-14 – नमिता कुमारी (बीएनएस डीएवी), अंडर-17 – साक्षी (बीएनएस डीएवी), अंडर-19 – अंजलि (डीएवी 8/बी) विजेता रहीं.
  • ट्रिपल जंप (लड़के). अंडर-14 – देव मंडल (बीएनएस डीएवी), अंडर-17 – कृष कुमार (डीएवी ढोरी), अंडर-19 – अमन कुमार वर्मा (बीएनएस डीएवी) विजेता रहे.
  • 100 मीटर दौड़ (लड़कियां). अंडर-14 – सोनाली कुमारी (डीएवी ढोरी), अंडर-17 – पायल (डीएवी 9/ई), अंडर-19 – प्रीति (डीएवी-4) विजेता रहीं.
  • 100 मीटर दौड़ (लड़के). अंडर-14 – विपिन (डीएवी-4), अंडर-17 – कौशल (डीएवी-4), अंडर-19 – परमानंद कुमार (डीएवी 12/ई) विजेता रहे.
  • 4×100 मीटर रिले (लड़के). अंडर-14 – डीएवी-4, अंडर-17 – डीएवी 12/ई व अंडर-19 – डीएवी ढोरी की टीम विजेता रही.
  • 4×100 मीटर रिले (लड़कियां). अंडर-14 – डीएवी ढोरी, अंडर-17 – डीएवी ढोरी व अंडर-19 – डीएवी सेक्टर-4 की टीम विजेता रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >