डीएवी विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया

डीएवी विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया

ललपनिया. डीएवी स्कूल ललपनिया में शनिवार को डीएवी विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर हवन और अन्य कार्यक्रम हुए. प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने कहा कि एक जून 1986 को लाहौर में प्रथम डीएवी काॅलेज की स्थापना की गयी थी. इसके संस्थापक लाला हंसराज थे. आज डीएवी के 919 शिक्षण संस्थान हैं, जिसमे 461 हाइ स्कूल हैं. इनका संचालन डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा किया जाता है. शिक्षक मनोज कुमार सिंह और पी पाणिग्रही ने भी अपने विचार रखे. मौके पर अमित कुमार, ज्योति कुमारी, रोहित पाठक, बंदना कुमारी, अजमल हुसैन, सीबी प्रसाद, केएन महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >