बोकारो के चास प्रखंड में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों में पौधरोपण की रफ्तार संतोषजनक नहीं होने पर शिक्षा विभाग ने नाराजगी जतायी है.
बीइइओ सह समन्वयक ने सभी विद्यालयों को अभियान में अधिकाधिक पौधरोपण का निर्देश दिया है. विद्यालयों में छात्रों के माध्यम से पौधरोपण कराया जाना है.
सीआरपी के माध्यम से देनी होगी रिपोर्ट
विभाग ने कहा कि पांच जून से चल रहे अभियान में चास जैसे बड़े प्रखंड की स्थिति बहुत खराब है. सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक व वार्डेन को अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है. पौधरोपण से संबंधित प्रतिवेदन संकुल साधन सेवी के माध्यम से प्रखंड साधन सेवी संजय कुमार रजक को उपलब्ध कराना होगा.
