Bokaro News : प्रतिनिधि चंदनकियारी. चंदनकियारी प्रखंड की कुमीरडोवा पंचायत के चामुडीह गांव निवासी मजदूर प्रफुल्ल रजवार(45 वर्ष) की मौत तेलंगाना हो गयी. वह ट्रेन से अपने कार्यस्थल पर जा रहा था. इसी क्रम में 20 मई को रामागुंडम रेलवे स्टेशन के समीप से उसका शव रेल पुलिस ने बरामद किया. 22 मई को आरपीएफ ने घटना की सूचना परिजनों को दी. शनिवार को परिजन शव को लेने रवाना हुए. मृतक के परिजनों के अनुसार प्रफुल्ल 17 मई को तेलंगाना के लिए घर से निकला था. उसे पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र का गुलाम अंसारी नामक एक व्यक्ति अपने साथ मजदूरी के काम के लिए ले गया था. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.
Bokaro News : चंदनकियारी के मजदूर की तेलंगाना में मौत
Bokaro News : रामागुंडम रेलवे स्टेशन के समीप से शव बरामद
