Bokaro News : बोकारो के चार सरकारी स्कूलों में होगी सीबीएसइ पैटर्न से पढ़ाई

Bokaro News : जिला के चार सरकारी स्कूलों में सीबीएसइ पैटर्न में पढ़ाई होगी.

जिला के चार सरकारी स्कूलों में सीबीएसइ पैटर्न में पढ़ाई होगी. इसमें यूपीजी प्लस टू हाइ बारमासिया चंदनकियारी, यूपीजी बेसिक हाइ स्कूल सोनाबाद चास, यूपीजी राजकीयकृत प्लस टू हाइ स्कूल महुआटांड़ गाेमिया और यूपीजी राजकीयकृत प्लस टू हाइ स्कूल चांदो पेटरवार शामिल हैं. यहां बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जायेगी. साथ ही कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, आइसीटी लैब, डिजिटल क्लास आदि की सुविधा मिलेगी.

विभाग को भेजा गया है प्रस्ताव

इन स्कूलों को सीबीएसइ से मान्यता दिलाने को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रस्ताव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेजा गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की सहमति के बाद मान्यता को लेकर शिक्षा परियोजना की ओर से आवेदन जमा किया जायेगा. इस वर्ष स्कूलों को सीबीएसइ से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. शैक्षणिक सत्र 2027-28 से सीबीएसइ के अनुरूप कक्षा का संचालन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >