बोकारो : बीएसएल बोकारो को झारखंड की सोलर सिटी बनाने की दिशा में चरणबद्ध तरीके से काम कर रहा है. 20 मेगावाट क्षमता के प्रस्तावित संयंत्र के लिए प्रबंधन ने सेक्टर-04 एफ सूर्य मंदिर के निकट जमीन का आवंटन कर दिया है. यहां बोकारो पावर सप्लाई कंपनी सोलर पावर प्लांट स्थापित करेगी. 20 मेगावाट के लिए कंपनी लगभग 80 से 90 करोड़ का राशि व्यय करेगी. सोलर प्लांट स्थापित होने से शहर को निर्बाध बिजली तो मिलेगी ही, साथ ही सेल प्रबंधन को भी फायदा होगा. प्रदूषण के स्तर में भी कमी आयेगी. सोलर पैनल से मिल रही बिजली, प्लांट प्रस्तावित उल्लेखनीय है कि सोलर पैनल से बीएसएल फिलहाल, लगभग दो मेगावाट से अधिक बिजली जेनरेट करता है, जो विभिन्न कार्यालय आदि पर लगे हुए हैं. इसके लिए अन्य ऑफिस और बड़ी बिल्डिंग को चिन्हित किया गया है, जहां और सोलर पैनल लगाये जायेंगे. इस्पात भवन, बीजीएच, नगर सेवा भवन सहित प्लांट के कई कार्यालयों पर सोलर पैनल लगाया गया है. मतलब, बीएसएल अब सोलर एनर्जी के माध्यम से भी बिजली का उत्पादन कर रहा है. सोलर पैनल से बिजली का उत्पादन हो रहा है. सोलर प्लांट प्रस्तावित है. सोलर एनर्जी की ओर कदम बढ़ा रहा है बीएसएल भविष्य में बिजली की आवश्यकता की पूर्ति के लिए बीएसएल सोलर एनर्जी की ओर कदम बढ़ा रहा है. बीएसएल सोलर एनर्जी के माध्यम से 20 मेगावाट बिजली उत्पादन करने की दिशा में पहल की दिया है. 20 मेगावाट का लैंड बेस्ड सोलर प्लांट सेक्टर 04 एफ (सूर्य मंदिर) निकट खाली जमीन में लगाया जायेगा. अभी बीएसएल अपने प्लांट में इस्पात उत्पादन व टाउनशिप के लिए लगभग 558 मेगावाट बिजली दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) व बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (बीपीएससीएल) से लेता है.
बीएसएल Sector-4F सूर्य मंदिर के पास बनेगा 20 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट

सूर्य मंदिर | Prabhat Khabar Network
Copied link
बोकारो स्टील प्लांट सेक्टर-04 एफ में 20 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाएगा। इससे शहर को निर्बाध बिजली मिलेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।