Bokaro News : बोकारो की शिक्षिका को मिला नृत्य आविष्कार अवार्ड

Bokaro News : बोकारो की शिक्षिका को नृत्य आविष्कार अवार्ड मिला.

बोकारो की नृत्य शिक्षिका और कला-सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्था ””त्रिसप्तिका”” की निदेशक अंकिता चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और स्वर्णिम उपलब्धि अपने नाम की है. नई दिल्ली के प्रतिष्ठित लोक कला मंच में रविवार को आयोजित झंकार ऑल इंडिया डांस कॉम्पिटिशन एंड फेस्टिवल में उन्हें नृत्य आविष्कार अवार्ड दिया गया. उन्हें यह सम्मान कत्थक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के भांजे पंडित सतीश शुक्ल द्वारा दिया गया.

त्रिसप्तिका की टीम ने झटके 11 पुरस्कार

अंकिता चक्रवर्ती ने इस सफलता का श्रेय त्रिसप्तिका के समर्पित प्रशिक्षुओं और संस्था के सभी सहयोगियों को दिया. प्रतियोगिता में त्रिसप्तिका की टीम ने कई शानदार प्रस्तुतियां भी दीं. टीम की छह नर्तकियों ने कुल 11 पुरस्कार अपनी झोली में डाल कर पूरे बोकारो और झारखंड राज्य का नाम रोशन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >