बोकारो स्टील प्लांट में विस्तार की तैयारी तेज, 4.65 से बढ़कर 7.25 मिलियन टन होगी क्षमता

बोकारो स्टील प्लांट अपनी उत्पादन क्षमता को 4.65 से बढ़ाकर 7.25 मिलियन टन करने जा रहा है। जानिए इस 15,000 करोड़ की विस्तारीकरण योजना से क्या बदलाव आएंगे।

बोकारो स्टील प्लांट भारत में विश्व स्तरीय फ्लैट स्टील उत्पादन के अगले चरण में प्रवेश करने को तैयार है. राष्ट्रीय इस्पात नीति व आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप बीएसएल के ब्राउनफील्ड विस्तारीकरण की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है. इधर, सेल की सभी इकाइयों में बीएसएल लगातार रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है.

15 हजार करोड़ की विस्तारीकरण योजना

विस्तारीकरण योजना के तहत क्रूड स्टील कैपेसिटी को 4.65 मिलियन टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर लगभग 7.25 मिलियन टन प्रति वर्ष किया जायेगा. विस्तार योजना में अत्याधुनिक नया ब्लास्ट फर्नेस, थीन स्लैब कास्टिंग व रोलिंग फैसिलिटीज सहित विभिन्न सहायक उत्पादन व यूटिलिटी इकाइयां शामिल हैं.

रोजगार के साथ आर्थिक विकास के नये अवसर

विस्तारीकरण से क्षेत्र में प्रत्यक्ष-परोक्ष रोजगार के साथ-साथ औद्योगिक व आर्थिक विकास के नये अवसर सृजित होंगे. यह परियोजना बीएसएल को विश्व स्तरीय फ्लैट स्टील उत्पादन के अगले चरण में ले जाने के साथ देश की बढ़ती इस्पात आवश्यकताओं और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देगी.

लक्ष्य के साथ सामूहिक प्रयास जरूरी : निदेशक प्रभारी

बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने कहा कि एक स्वस्थ कार्य संस्कृति, पारदर्शी प्रणाली, तकनीकी उत्कृष्टता, सुरक्षा व सर्वांगीण विकास के सिद्धांतों पर चलते हुए इस क्षेत्र के औद्योगिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक विकास के लिए बीएसएल प्रतिबद्ध है.

पिछले वित्तीय वर्ष की उपलब्धियां व वर्तमान वर्ष की उत्साहवर्धक शुरुआत दर्शाती है कि स्पष्ट लक्ष्य के साथ सामूहिक प्रयास हो और उत्कृष्टता के प्रति दृढ़ संकल्प हो, तो संभावनाओं की कोई सीमा नहीं है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >