बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के आरएमएचपी विभाग के नवीनीकृत टिप्लर नंबर-03 का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा ने गुरुवार को किया. उद्घाटन के बाद टिप्लर नंबर-03 का सुचारू व सुरक्षित संचालन की शुरुआत हो गयी. वर्ष 2025 के जनवरी माह में आरएमएचपी विभाग ने 10,18,791 टन कच्चे मॉल का डिस्पैच कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. 10 फरवरी को टिप्लर नंबर- 3 को कैपिटल रिपेयर के लिए शटडाउन में लिया गया था. आरएमएचपी के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व ऑपरेशन सेक्शन के अलावा बीएसएल के जनरल मेंटेनेंस, हैवी मेंटेनेंस, ट्रैफिक, सिविल इंजीनियरिंग विभाग आदि के टीम भावना के साथ छह मार्च को इसे संचालित किया गया. आरएमएचपी विभाग में कुल पांच टिप्लर का उपयोग होता है. कोयले के अलावा इस्पात उत्पादन की प्रक्रिया के उपयोग में आने वाले सभी तरह के कच्चे मॉल (रॉ-मैटेरियल) जैसे आयरन ओर, लाइम स्टोन, डोलोमाइट, पैलेट, सिंटर आदि को विभाग में रेलवे वैगन द्वारा लाया जाता है. टिपलर्स के द्वारा रेलवे वैगन के कच्चे माल को हॉपर में डालते हैं, जहां से बे-फ़ीडर के द्वारा इसका अलग-अलग बेड्स में ब्लैंडिंग और स्टैकिंग्स किया जाता है. ब्लेंडेड कच्चे माल को ब्लास्ट फ़र्नेस, सिंटर प्लांट या आरएमपी विभाग की जरूरत के हिसाब से इसे कन्वेयर बेल्ट के द्वारा संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाता है. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (आरएमएचपी) धनञ्जय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सर्विसेज) पीके बैसाखिया, मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट) पीताम्बर चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी) शालिग्राम सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) जेवी शेखर के साथ आरएमएचपी विभाग के वरीय अधिशासी, कर्मचारीगण व संविदाकर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
