Bokaro News : सकारात्मक सोच से बनेगा बेहतरीन समाज : डॉ लंबोदर

Bokaro News : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रहरी मेला का समापन, झारखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग भी उठायी.

कसमार. कसमार प्रखंड के खैराचातर में पूर्व सरपंच स्वर्गीय सुरेश कुमार जायसवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रहरी मेला-2025 (रजत जयंती) के समापन समारोह में सोमवार की रात को जनसैलाब उमड़ा. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मेला का समापन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, विशिष्ट अतिथि आजसू नेता काशीनाथ सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. डॉ लंबोदर ने कहा कि यह मेला लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रेरित करता है. एक बेहतरीन समाज का निर्माण के लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने का संकल्प लेना होगा. उन्होंने युवाओं को शराब व जुआ से दूर रहने की अपील की. झारखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग भी उठायी. कहा कि इसके लिए वे हर स्तर पर आवाज उठाएंगे. काशीनाथ सिंह ने कहा कि स्वर्गीय जायसवाल के कार्यों को काफी करीब से देखने का मौका मिला था. बड़े-बड़े मामलों को सुलझाने का उनमें गजब का हुनर था. एक सरपंच की कार्यशैली क्या होनी चाहिए, उसे कर दिखाया. धन्यवाद ज्ञापन मेला के व्यवस्थापक रामसेवक जायसवाल व संचालन पंकज कुमार जायसवाल ने किया. इधर, समापन समारोह में बंगाल के कलाकारों ने देर रात तक गीत-संगीत और नृत्य से दर्शकों को खूब झूमाया. मौके पर ओम प्रकाश सहगल, भोला मुर्मू, मेला कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम महतो, संयोजक राजेश कुमार राय, अशोक कुमार सिंह, देवेंद्र नाथ महतो, रामदेव मुर्मू, विनोद महतो रसलीन, राजेश महतो, संजय कुमार राय, नीरज भट्टाचार्य, सौरभ कुमार राय, राहुल कुमार महतो, सुंदरलाल घांसी, जयप्रकाश महतो, मनोज महतो, सुफलचंद्र महतो, विष्णु कुमार जायसवाल, हबीब नाज, संदीप राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >