Bokaro News : विमेंस जूडो लीग में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Bokaro News : एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर चार हुई प्रतियोगिता, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बीच प्रमाण पत्र किया गया वितरण

बोकारो, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर चार में रविवार को बोकारो सिटी विमेंस जूडो लीग का आयोजन किया गया. आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट्स के तत्वावधान में बोकारो जूडो संघ की ओर से कराया गया. उद्घाटन अतिथि श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल की प्राचार्य शैलजा कुमारी, एमजीएम स्कूल के प्राचार्य फादर डॉक्टर जोशी वर्गीस, उप प्राचार्य रेखा बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी व डीएवी छह की प्राचार्य अनुराधा सिंह ने किया. बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव सिंह ने बताया कि अस्मिता महिला जूडो लीग में झारखंड के अलग-अलग जिलों से 150 खिलाड़ियों ने भाग लेकर उम्दा प्रदर्शन किया. बताया कि 36 स्वर्ण, 36 रजत व 60 कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया.

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

पदक जीतने वाले खिलाड़ी में दुर्गा टंडन, जय श्री, साक्षी सिंह सोलंकी, सानवी, वैष्णवी पॉल, अनन्या कुमारी, श्रेया महतो, आर्या, नंदिनी, विधि, कमल, दुर्गा टंडन, आलिया, स्माइल, समृद्धि नायक, दीप्तकृति कुमारी, गुही पहाड़िन, श्रेया, श्रद्धा, मोन्याता कुमारी, आराध्या, पायल सिंह आदि शामिल थे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में उमेश नायडू, राजेश महतो, चिन्मय कुमार, प्रवीण कुमार, संजू कुमार, दीपक रंजन,आयुष कुमार ठाकुर, जेब नाज, साक्षी श्रीवास्तव, पूजा कुमारी, पायल सिंह, सूरज कुमार का सराहनीय योगदान रहा.

जिले के चार केद्रों पर हुई आकांक्षा प्रवेश परीक्षा, 1251 विद्यार्थी हुए शामिल

बोकारो, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से रविवार को जिले चार केंद्रो पर आकांक्षा प्रवेश 2025 परीक्षा हुई. परीक्षा इंजीनियरिंग, मेडिकल और क्लेट पैटर्न पर आधारित हुई. इसमें 1251 बच्चों ने भाग लिया. राजकीयकृत उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा सेक्टर टू, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास, वीकेएम इंटर कॉलेज चास, व एसएस इंटर कॉलेज चास में आयाेजित परीक्षा सुबह 9.45 से लेकर दाेपहर एक बजे तक संचालित हुई. जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि सभी केंद्रों पर आकांक्षा प्रवेश परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. बताया कि परीक्षा में सफल सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी मेडिकल, इंजीनियरिंग कलेक्ट की तैयारी को आसानी से पूरा कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >