Bokaro News : झारखंड में विपक्ष हो चुका है धराशायी : डॉ रतनलाल

Bokaro News : जैनामोड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त नौ प्रखंड के अध्यक्षों का किया अभिनंदन

जैनामोड़, जैनामोड़ में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली के प्रमुख डॉ रतनलाल मांझी ने की. डॉ रतनलाल ने कहा कि आज राज्य में भाजपा पूरी तरह धराशायी हो चुका है. केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निर्देशानुसार जिले के सभी संयोजक टीम के सदस्यों ने जिला के सभी नौ प्रखंडों में 18 जनवरी से लेकर 28 फरवरी तक सदस्यता अभियान को सफलता पूर्वक पूरा किया है. साथ ही संयोजक मंडली के सदस्यों ने एकजुट होकर पार्टी के निर्देश का पालन करते हुए जिला में संगठन का विस्तार किया है.

योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : हीरालाल

वहीं हीरालाल मांझी ने कहा कि हेमंत सरकार की जनहित की योजनाओं को हर एक कार्यकर्ताओं को अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य करना है. कार्यक्रम का संचालन मुकेश महतो ने किया. समारोह में जिला के सभी नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष समेत पदाधिकारी के सदस्यों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त नौ प्रखंड के अध्यक्षों का अभिनंदन किया.

ये थे मौजूद

बैठक में मोहन मुर्मू, राधानाथ सोरेन, सम्मीद अंसारी, घुनू हांसदा, रामा मांझी, पानबाबू केवट, विजय रजवार, अशोक मुर्मू, सरजू मिश्रा, सोहन मुर्मू, मनोहर मुर्मू, पूनम देवी, अंबिका देवी, बबीता कुमारी, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी, चंदनकियारी अध्यक्ष कालीपद महतो, नावाडीह अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम, कसमार अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, चास अध्यक्ष रामदयाल सिंह, बेरमो अध्यक्ष रंजीत महतो, चंद्रपुरा अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, पेटरवार अध्यक्ष कृष्णा महतो, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, राजाराम सोरेन, तुलसी मरांडी, अतुल रजवार, अनिल मरांडी सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >