Bokaro News : बच्चों में मुख से जुड़ी परेशानी हो, तो दंत चिकित्सक से संपर्क करें : सिविल सर्जन

Bokaro News : विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन, डीइओ ने सभी काे दिलायी शपथ

बोकारो, विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने की. डॉ प्रसाद ने शिक्षकों को मौखिक स्वास्थ्य के महत्व व मौखिक स्वच्छता के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया. कहा कि शिक्षकों से अपेक्षा है कि विद्यालय स्तर पर बच्चों व अभिभावकों को जागरूक करें. किसी बच्चे में मुंह से संबंधित कोई भी समस्या है, तो नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजे. सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक उपलब्ध हैं. विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 20 मार्च से 20 अप्रैल तक अभियान के रूप में मनाया जा रहा है.

नोडल पदाधिकारी डॉ निकेत चौधरी ने कहा कि तीन सप्ताह से अधिक समय तक मुंह में छाले, गाल में गांठ, मसूड़ों में सफेद दाग, खाना चबाने व निगलने में कठिनाई, आवाज में बदलाव, वजन कम हो जाना आदि समस्या को गंभीरता से ले. बिना देरी किये दंत चिकित्सक से संपर्क करें. डीइओ जगन्नाथ लोहरा ने एक खुश मुंह व एक खुश दिमाग थीम पर शपथ दिलायी. जिला परामर्शी मो असलम ने तंबाकू उत्पाद से दूर रहने की सलाह दी. डीपीएम दीपक कुमार ने अभियान को गंभीरता के साथ संचालित करने का आह्वान किया. मौके पर डीआरसीएचओ डॉ सेलिना टूडू, आरसीएचओ डॉ सुधा सिंह, डीडीएम कुमारी कंचन, आरती मिश्र आदि मौजूद थे.

समय पर आंखों की जांच से ही पता चलता है ग्लूकोमा

बोकारो, सदर अस्पताल के नेत्र विभाग में गुरुवार को ग्लूकोमा जागरूकता माह का समापन कार्यशाला के साथ हुआ. उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने की. कहा कि ग्लूकोमा का खतरा बढ़ता जा रहा है. इसके लक्षण इतने धीरे-धीरे शुरू हो सकते हैं कि अक्सर लोग उन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. ग्लूकोमा है या नहीं. इसका पता लगाने का एक मात्र उपाय समय-समय पर आंखों की जांच कराते रहना है. कुछ संकेत पर ध्यान देकर ग्लूकोमा के खतरे को पहचाना जा सकता है. नेत्र सहायक शंकर महतो ने कहा कि ग्लूकोमा के लक्षणों में धीरे-धीरे दृष्टि में हर जगह धब्बे दिखाई देने लगते हैं. चीजों को देखने में कठिनाई होती है. नेत्र सहायक सुशील कुमार ने कहा कि स्वस्थ व पौष्टिक चीजों का सेवन ग्लूकोमा व आंखों की अन्य बीमारियों से बचाने में सहायक होते है.आहार में विटामिन-ए वाली चीजों को भी शामिल करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >