Bokaro News : सदर अस्पताल बोकारो में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वार्ड तैयार

Bokaro News : स्पेशल चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी रहेंगे तैनात, अत्याधुनिक मशीनों से भी वार्ड को जोड़ा गया

बोकारो, सदर अस्पताल बोकारो में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वार्ड बनकर तैयार हो गया है. अत्याधुनिक मशीनों से भी वार्ड को जोड़ दिया गया है. अस्पताल में ही एक अलग वार्ड तैयार किया गया है, जो एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दिया जायेगा. अब हाइ ब्लड प्रेशर, लो ब्लड प्रेशर, हाइ शुगर, लो शुगर सहित प्रसव के दौरान अन्य रिस्क से जुड़ी गर्भवतियों को घबराने की जरूरत नहीं है.

वार्ड में होंगे 10 बेड

वार्ड में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ 10 बेड का इंतजाम है. एक गाइनेकोलॉजिस्ट, एक फिजिशियन व छह स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम 24 घंटे तैनात होगी. टीम में शामिल सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. ताकि किसी भी गर्भवती को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. वार्ड में दाखिल होनेवाली गर्भवती को सभी सुविधा प्रदान किया जायेगा.

वर्तमान में किया जाता है रेफर

अब तक जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सुविधा नहीं थी. इस तरह की गर्भवती की अस्पताल आने पर हायर सेंटर रेफर रांची या धनबाद स्थित सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया जाता था. वार्ड की निगरानी सिविल सर्जन व अस्पताल के उपाधीक्षक करेंगे.

जरूरतमंदों को होगा लाभ : सिविल सर्जन

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि यह सरकार की योजना है. इस योजना से निश्चित रूप से गरीबों को फायदा मिलेगा. उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि वार्ड शुरू करने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. चिकित्सक व स्वस्थ कर्मियों के प्रशिक्षण के बाद वार्ड शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >