Bokaro News : सदर अस्पताल बोकारो के डीएस बदले गये, डॉ अरविंद ने लिया प्रभार

Bokaro News : अस्पताल की लचर व्यवस्था पर प्रभात खबर में प्रकाशित समाचार पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, सिविल सर्जन को दिया आदेश, पवन श्रीवास्तव को प्रभारी अस्पताल प्रबंधक का प्रभार

बोकारो, सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था से डीसी विजया जाधव नाराज चल रही थी. वहीं शुक्रवार को प्रभात खबर में सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी. ‘परिजन खुद से मरीज को व्हीलचेयर से ले जा रहे वार्ड, बाहर से खरीदनी पड़ रही दवा, ओपीडी कक्ष में भी ताला बंद’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार पर शुक्रवार को डीसी ने संज्ञान लिया. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद को सदर अस्पताल के डीएस डॉ अरुण कुमार को पदमुक्त करते हुए नये डीएस के रूप में डॉ अरविंद कुमार को प्रतिनियुक्ति करने का आदेश दिया. सीएस ने शुक्रवार को विभागीय पत्र निकाल कर डॉ अरविंद को सदर अस्पताल के डीएस का प्रभार लेने का निर्देश जारी किया. डॉ अरविंद ने प्रभार ले लिया.

सीएसए ने अस्पताल प्रबंधक सुदीप चंद्र की कार्यशैली पर जतायी नाराजगी

सिविल सर्जन ने एक और पत्र जारी किया. इस पत्र में अस्पताल प्रबंधक सुदीप चंद्र की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी गयी है. कहा गया कि गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम निरीक्षण के लिए आई थी. इस दौरान लगातार संपर्क के बाद भी अस्पताल प्रबंधक गायब रहे. इस कारण स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हुई. अस्पताल प्रबंधक के लगातार इस तरह के कार्यशैली के कारण सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है. ऐसी स्थिति में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभारी अस्पताल प्रबंधक के रूप में पवन श्रीवास्तव को प्रतिनियुक्ति किया गया. श्री श्रीवास्तव को निर्देश दिया गया कि अपने कार्य के अतिरिक्त अस्पताल की बेहतर व्यवस्था बनाने में सहयोग करते रहेंगे. साथ ही साथ नये डीएस को हर सप्ताह सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है.

स्वास्थ्य व्यवस्था में होगा सुधार : सिविल सर्जन

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि आम लोगों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देने का संकल्प बना रहे. इस कारण से अस्पताल उपाधीक्षक को बदल दिया गया. नये अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरविंद व प्रभारी अस्पताल प्रबंधन पवन श्रीवास्तव को प्रतिनियुक्त किया गया है. निश्चित रूप से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >