Bokaro News : जमशेदपुर को हराकर देवघर बना ग्रुप चैंपियन

Bokaro News : जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट, देवघर की अंजलि हेंब्रम बनी प्लेयर ऑफ द मैच

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मंगलवार को अंतिम दोनों लीग मैच खेले गये. बीएसएल किकेट स्टेडियम सेक्टर चार में खेले गये मैच में देवघर की टीम ने जमशेदपुर की टीम को 59 रनों से पराजित कर ग्रुप चैंपियन बनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मैच 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाये. सुलेखा टुडू ने 32, लक्ष्मी कुमारी ने 22 व पूर्णिमा कुमारी ने 16 रन बनाये. जमशेदपुर की ओर से इशिका दीपक ने 22 रन देकर चार विकेट लिए. दिव्या राय, मेधा कमारी व पल्लवजीत कौर को एक-एक सफलता मिली.

जवाब में जमशेदपुर की टीम 34.1 ओवर में 71 रनों पर सिमट गयी. भूमि कुमारी ने 24 आन्या वर्मा ने 15 व प्राची प्रधान ने 14 रन बनाये. देवघर की ओर से अंजलि हेंब्रम ने 10 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि पार्वती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी व प्रियंका कुमारी को एक-एक सफलता मिली. चार खिलाड़ी रन आउट हुए. देवघर की अंजलि हेंब्रम को प्लेयर ऑफ द मैच का कैश मनी अवार्ड मैच टीआरडीओ मनोज सिंह ने सौंपा.

रामगढ़ ने कोडरमा को किया पराजित

वही ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गये दूसरे मैच में रामगढ़ की टीम ने कोडरमा की टीम को 228 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर पहली जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ की टीम ने 40 ओवर में तीन विकेट खोकर 281 रनों का स्कोर बनाये. कप्तान प्रिया पटेल ने 143 गेंद का सामना कर 26 चौकों की मदद से नाबाद 179 व श्रेया प्रिया ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली. कोडरमा की ओर से राधा कुमारी ने 49 रन देकर 3 विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी कोडरमा की टीम 23 ओवर में मात्र 53 रनों पर सिमट गयी. कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच पाया. रामगढ़ की ओर से श्रेया प्रिया ने 10 रन देकर चार विकेट लिए. अनुष्का कुमारी व अरफा जिया को दो-दो सफलता मिली. मैच में नाबाद शानदार शतक के लिए रामगढ़ की प्रिया पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच का कैश मनी अवार्ड मैच टीआरडीओ जय कुमार सिन्हा ने सौंपा. मौके पर मैच के अंपायर वकील अहमद, वासिद खान, अभिषेक आनंद, कुमार शिवम, स्कोरर दीपक कुमार,ज्ञान रंजन बीडीसीए तदर्थ समिति के सदस्य संजय सिंह, अजय पाठक, अजय कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >