बोकारो लाठीचार्ज में मृत युवक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा, अस्थायी नौकरी भी, देखें Video

Bokaro News: बोकारो स्टील में नौकरी की मांग कर रहे विस्थापित युवाओं पर हुए लाठीचार्ज में जान गंवाने वाले प्रेम महतो के परिजनों को शनिवार को धनबाद के सांसद ढुलू महतो की मौजूदगी में 50 लाख रुपए के मुआवजे का चेक सौंपा गया. साथ ही अस्थायी नौकरी का नियुक्ति पत्र भी दिया गया. ढुलू महतो ने दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.

‍Bokaro News| बोकारो, मुकेश झा : बोकारो स्टील प्लांट में अप्रेंटिस का प्रशिक्षण लेने वाले विस्थापित युवाओं के आंदोलन में जान गंवाने वाले प्रेम महतो (32) के परिजनों को शनिवार को 50 लाख रुपए का चेक दिया गया. साथ ही अस्थायी नियोजन का नियुक्ति पत्र भी दिया गया. इस अवसर पर धनबाद के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ढुलू महतो ने कहा कि बोकारो स्टील की लापरवाही से विस्थापित युवक की जान गयी है. दोषी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी हो.

ढुलू महतो बोले- हर महीने 50 अप्रेंटिस को मिलेगी नौकरी

ढुलू महतो ने कहा कि हर महीने 50 अप्रेंटिस को नौकरी दी जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बोकारो में किसी को भी बाहरी-भीतरी की राजनीति और गुंडागर्दी नहीं करने दिया जायेगा. इससे पहले, धनबाद के सांसद ने बोकारोकी उपायुक्त के साथ बैठक की और उसके बाद मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए का चेक और अस्थायी नियुक्ति पत्र दिया गया. भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि बोकारो स्टील की साजिश और लापरवाही की वजह से युवक की मौत हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बोकारो स्टील में विस्थापितों के आंदोलन पर हुआ था लाठीचार्ज

बोकारो स्टील प्लांट में अप्रेंटिस का प्रशिक्षण लेने वाले विस्थापित युवाओं का आंदोलन 3 अप्रैल की शाम में हिंसक हो गया था. बैरिकेडिंग तोड़कर इस्पात भवन में प्रवेश करने की कोशिश करने पर सीआइएसएफ के जवानों ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया. इसमें 4 लोग घायल हो गये. बाद में इलाज के दौरान बोकारो जेनरल अस्पताल में प्रेम महतो (32) की मौत हो गयी. वह हरला थाना क्षेत्र के शिबूटांड़ गांव का रहने वाला था.

इसे भी पढ़ें

5 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक करें

ये है झारखंड का ‘सर्वाधिक नक्सल प्रभावित’ जिला, नक्सलवाद के खात्मे की ये है विशेष रणनीति

झारखंड नेत्र सोसाइटी देश में बेस्ट, 500 सदस्यों वाले समूह में लगाातर तीसरी बार जीता पुरस्कार

झारखंड के इस स्कूल में छुट्टी के बाद छात्र से पैर दबवा रहे थे मास्टरजी, अब एक्शन में उपायुक्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >