राष्ट्रपति ने बोकारो के जवान को दिया ‘शौर्य चक्र’, कश्मीर में 25 मीटर की दूरी से ढेर किया था आतंकी

Bokaro News: बोकारो के सीआरपीएफ जवान सद्दाम हुसैन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादी को ढेर करने वाले जांबाज का बोकारो में भव्य स्वागत हुआ है. पढ़ें, वीरता की पूरी कहानी.

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bokaro News, बोकारो : बोकारो स्टील सिटी (बीएस सिटी) थाना क्षेत्र के कैंप दो में रहने वाले सीआरपीएफ जवान सद्दाम हुसैन ने अपनी वीरता से पूरे झारखंड का नाम देश स्तर पर रोशन किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आठ जून को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सद्दाम हुसैन को देश के प्रतिष्ठित वीरता सम्मान ‘शौर्य चक्र’ से नवाजा. यह सर्वोच्च सम्मान उन्हें जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए एक बेहद जोखिमपूर्ण और संवेदनशील अभियान में अदम्य साहस का परिचय देने के लिए दिया गया है. देश का मान बढ़ाकर शुक्रवार को जब यह जांबाज जवान बोकारो पहुंचे, तो पूरे इलाके में जश्न का माहौल था. पड़ोसियों ने गाजे-बाजे के साथ उनकी आरती उतारी और परिवार के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ संभाला था मोर्चा

सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन में तैनात सद्दाम हुसैन की यह कहानी पांच नवंबर 2024 की है. उस वक्त सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अंतर्गत आने वाले चुट्टावाड़ी-कैत्सुन जंगल क्षेत्र में खतरनाक विदेशी आतंकवादियों के छिपे होने का पुख्ता इनपुट था. सूचना के बाद सीआरपीएफ, 26 असम राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया. जैसे ही सुरक्षा बल जंगल में आगे बढ़े, पहले से घात लगाए बैठे आतंकवादियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई, जिससे पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा.

Also Read: झारखंड कृषि विपणन परिषद का बड़ा फैसला, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे शिबू सोरेन कृषि प्रशिक्षण केंद्र

ग्रेनेड लॉन्चर से सटीक निशाना साध ढेर किया आतंकवादी

यह पूरा ऑपरेशन उस वक्त बेहद चुनौतीपूर्ण और जानलेवा बन गया, जब एक खतरनाक आतंकवादी पास के ही एक मकान में छिपकर लगातार ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग करने लगा. चारों तरफ से हो रही भारी गोलीबारी के बीच सद्दाम हुसैन ने असाधारण धैर्य, सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय दिया. वे जान की परवाह न करते हुए और हालात बेहद कठिन होने के बावजूद रेंगते हुए आगे बढ़े. उन्होंने आतंकवादी से महज 25 मीटर की दूरी पर जाकर अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) से एक सटीक निशाना साधा. सद्दाम का इस वार से आतंकवादी मारा गया. उनके इस एक कदम ने पूरे ऑपरेशन की दिशा बदल दी और भारतीय सेना व सुरक्षा बलों को इस अभियान में बड़ी सफलता मिली.

Also Read: जमीन विवाद में चाची की हत्या करने वाले भतीजे को उम्रकैद, चार साल बाद अदालत ने सुनाया फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >