Bokaro News : प्रेमिका को दिये मोबाइल के विवाद में चली थीं गोलियां, आर्मी जवान सहित तीन गये जेल

Bokaro News : चास के पत्थरकट्टा साइड में विजय गोराईं के घर के बाहर तोबड़तोड़ फायरिंग का मामला, आरोपियों ने छह राउंड चलायी थीं गोलियां

चास, चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टा साइड निवासी विजय गोराई के घर के बाहर में बुधवार की देर रात प्रेम प्रसंग में पांच से छह राउंड फायरिंग की गयी थी. थाना में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से एक पिस्टल व दो बाइक जब्त की गयी थी. शुक्रवार को चास थाना में प्रेस वार्ता कर चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने यह जानकारी दी.

19 मार्च को विजय को मोबाइल वापस लेने के लिए बुलाया था तेलमच्चो पुल के पास

डीएसपी श्री सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी आर्मी जवान गुड्डू महतो की ममेरी बहन के साथ विजय गोराई का प्रेम प्रसंग चल रहा था. विजय ने लड़की को मोबाइल दिया था, जो उसके परिजन को पता चल गया था. 19 मार्च को गुड्डू व उनके साथियों ने विजय को मोबाइल वापस लेने के लिए दामोदर नदी तेलमच्चो पुल के पास बुलाया जहां मोबाइल लेन-देन में आपस में झगड़ा हुआ था. इसके बाद रात को गिरफ्तार हुए तीनों युवक गुड्डू महतो, निमाई महतो और धर्मेंद्र कुमार राय अपने और एक सहयोगी के साथ मिलकर विजय गोराई के घर के बाहर फायरिंग की. कहा कि गिरफ्तार धर्मेंद्र कुमार राय के पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस को बरामद किया गया है. पिस्टल का फायर किया हुआ गोली का तीन खोखा, चार मोबाइल, दो बाइक जब्त किया गया है.

दो आरोपी धनबाद जिला व एक चीराचास का रहनेवाला

आरोपी आर्मी जवान गुड्डू महतो मधुबन थाना (फुलारीटांड़), निमाई चंद्र महतो महुदा थाना व धर्मेंद्र कुमार राय चीराचास थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं. डीएसपी ने कहा आर्मी जवान के हेड क्वार्टर में इस घटना की सूचना दी गयी है. निमाई महतो का महुदा थाना और धर्मेंद्र कुमार राय चीराचास थाना में पूर्व से भी नामजद अभियुक्त रहे हैं. छापामारी टीम में चास मुफ्फसिल थाना थाना प्रभारी अमित कुमार राय, चीराचास थाना थाना प्रभारी चंदन दुबे, एसआइ कुंदन कुमार यादव, राजकपूर सेठ सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >