Bokaro News : सभी वर्ग संगठनों को किया जायेगा मजबूत : रतनलाल मांझी

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सेक्टर नौ मधुडीह स्थित प्रधान कार्यालय में की बैठक, केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद महानगर समिति नामों की घोषणा करेगी.

बोकारो, झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति की बुधवार को सेक्टर नौ मधुडीह स्थित प्रधान कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने की. झामुमो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार सभी वर्ग संगठनों को मजबूत किया जायेगा. बताया कि संगठन के लिए इच्छुक पदाधिकारियों ने अपने नाम दिये हैं, जिन्हें अनुमोदन के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जायेगा. अनुमोदन के बाद महानगर समिति इन नामों की घोषणा करेगी.

स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार : मंटू यादव

महानगर अध्यक्ष श्री यादव ने कहा के बीएसएल के सभी मल्टीनेशनल कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, सभी छोटी-बड़ी कंपनियों में 75% स्थानीय नियोजन सुनिश्चित करना अनिवार्य है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को सशक्त व मजबूत बनाने का आह्वान किया. संचालन बोकारो महानगर कोषाध्यक्ष मिथुन मंडल ने किया. केंद्रीय सदस्य सदस्य जयनारायण महतो, पंकज मरांडी, मदन कुमार महतो, संजय केजरीवाल, नैयर जमाल, अजय हेंब्रम, दीपक महतो, महताब खान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >