Bokaro News : श्रमिकों के वेतन का कुछ हिस्सा लेने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

Bokaro News : बीएसएल प्रबंधन ने ठेकेदारों को दी चेतावनी, ट्रेड यूनियनों से सहयोग की अपील, इंजीनियर इंचार्ज या विभागाध्यक्ष को कर सकते हैं लिखित शिकायत

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट में ठेका श्रमिकों का समय पर उचित भुगतान व वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ठोस व पारदर्शी प्रणालियां बनायी गयी हैं. इसमें श्रमिकों के बैंक अकाउंट के माध्यम से उनकी उपस्थिति के अनुसार अधिसूचित दरों से वेतन व अन्य भुगतान सुनिश्चित किया जाता है. ठेकेदारों द्वारा बैंक में भुगतान किये जाने के बाद बैंक के दस्तावेज प्रस्तुत किये जाते हैं, जिस आधार पर बोकारो स्टील प्लांट के दो पदाधिकारियों द्वारा भुगतान को अभिप्रमाणित किया जाता है. बीएसएल की ओर से किये गये इन व्यवस्थाओं के बाद भी ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ ठेकेदारों द्वारा अपने श्रमिकों से भुगतान किये गये वेतन का कुछ हिस्सा वापस ले लिया जाता है. बीएसएल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि बोकारो स्टील ठेका श्रमिकों को वेतन के उचित भुगतान के लिए प्रतिबद्ध है. इस तरह के अनुचित कार्यकलाप को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. संज्ञान में आने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस तरह की कार्रवाई किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

बेहतर बोकारो स्टील का निर्माण करें, राष्ट्र निर्माण में गौरवान्वित भागीदार बनें

बीएसएल की ओर से ठेका श्रमिकों से आग्रह किया गया है कि अपने वेतन से कोई भी राशि ठेकेदारों को वापस नहीं करें और इस संबंध में कोई भी शिकायत हो तो संबंधित इंजीनियर इंचार्ज या विभागाध्यक्ष को लिखित शिकायत करें. ठेकेदारों, ठेकेदार संघ व ट्रेड यूनियनों से अपील की है कि इस प्रकार के अनुचित कार्यकलाप को रोकने में मदद करें, ताकि ठेका श्रमिकों का कल्याण सुनिश्चित हो सके. प्रबंधन ने अपील किया है कि बेहतर बोकारो स्टील का निर्माण करें. राष्ट्र निर्माण में गौरवान्वित भागीदार बनें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >